Run PHP Program in XAMPP - XAMPP में PHP code को कैसे Run करें?
PHP

Run PHP Program in XAMPP – XAMPP में PHP code को कैसे Run करें?

PHP के program को run करने के लिए हमें एक server की आवश्कता पडती है जिसमें PHP parse हो क्योंकि PHP के code को PHP parser के द्वारा execute किया जाता है|

PHP एक server side scripting language है इसलिए इसके code को execute करने के लिए हमें एक server की जरुरत पड़ती है| XAMPP एक package है जिसमें बहुत सारे tools उपलब्ध होते हैं जैसे की Apache server, MySQL database, File Zilla FTP etc. RUN PHP program in XAMPP.

PHP के program execute करने के लिए हमने पिछले tutorial में XAMPP install करने बताया था और आज के इस tutorial में हम बात करेंगे की XAMPP के द्वारा PHP code को कैसे execute करें? How to run PHP program in XAMPP?

Run PHP Program in XAMPP – PHP program कैसे run करें?

PHP program को run करने से पहले हम PHP program लिखने का तरीका सीखेंगे| PHP program एक ऐसे file के अन्दर लिखा जाता है जिसका extension .php होता है| PHP file में हम HTML भी लिख सकते हैं और वैसे PHP file जिसके अन्दर केवल PHP के code हो मतलब की जिसके अन्दर HTML के code ना हो उसे pure PHP file कहा जाता है| यहाँ पर हम दोनों तरीके से PHP के code को लिखने सीखेंगे|

PHP program लिखने से पहले कुछ जरुरी बाते जानना जरुरी है?

  • PHP में keyword, function, class name ये case sensitive नही होते है इन्हें आप lower case और upper case किसी भी case में लिख सकते हैं|
  • PHP में variable case sensitive होते हैं| अगर एक variable lower case में initialize किया हुआ है तो उस variable का इस्तेमाल हमेशा lower case में ही होगा|
  • <?php PHP का starting syntax होता है जबकि ?> ending syntax होता है|
  • PHP statement हमेशा semicolon (;) से end होता है|
  • जिस file में PHP के code लिखे हुए हो उस file का extension .php होना चाहिए|
  • PHP के code को server में execute करने के लिए PHP parser का इस्तेमाल होता है|
  • Pure PHP file में आपको PHP के closing syntax देने की जरुरत नहीं है|

Local system में PHP file को कहाँ पर save करें?

जब हम web development का course सीखते हैं तो सबसे पहले HTML सीखते हैं और HTML के file browser में directly open जाते हैं और output show करने लगते हैं| इसके लिए हमें किसी भी प्रकार के server की आवश्यकता नहीं पडती है|

लेकिन जब हम PHP के code को लिखकर के directly browser में open करते हैं तो वह open नही होता है that means output show नही करता है|

अगर आप XAMPP का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको PHP के file को XAMPP के अन्दर स्थित htdocs folder में save करना होगा| XAMPP का folder आपको उस drive में मिलेगा जहाँ पर आपने XAMPP install किया था|

XAMPP के अन्दर htdocs में आप अपने project के नाम से folder create करके programming कर सकते हैं या फिर बिना folder के भी htdocs folder में अपने PHP के सारे files को save कर सकते हैं| लेकिन अगर htdocs के अन्दर आप अपना folder create करके file को save करेंगे तो वह बेहतर होगा आपके project के सारे files को एक जगह पर रखने में|

PHP code कैसे लिखें?

सबसे पहले हम आपको simple PHP के code लिखने बतायेंगे जिसमें हम एक string को print करेंगे|

<?php 
	echo "Hello World!";
?>

ऊपर दिए गए code में हमने सबसे पहले PHP के starting syntax को लिखा है उसके बाद एक string “Hello World” को screen पर print किया है और फिर PHP के syntax को close किया है|

PHP program को execute कैसे करें?

सबसे पहले अपने PHP के code को htdocs folder के अन्दर save करें| यहाँ पर मैं htdocs folder के अन्दर php_example नाम का एक folder बना रहा हूँ जिसके अन्दर index.php नाम का file बनाऊंगा और उसमें ऊपर वाले code को save करूंगा|

इसके बाद XAMPP में Apache को start करूंगा| और फिर browser open करके localhost/php_example type करके enter करूंगा| यह मुझे php_example के अन्दर रखे हुए index.php file को access करके उसका output देगा|

अगर आपका file index.php नाम से save नहीं है तो आपको browser के url में file का नाम भी लिखना पड़ेगा जैसे की localhost/php_example/example.php

PHP code with HTML

अब के code में हम देखेंगे की PHP को HTML के साथ embed कैसे करें?

<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
	<title>PHP with HTML</title>
</head>
<body>
	<?php echo "Hello World"; ?>
	<?php echo "<h1>Hello World</h1>"; ?>
</body>
</html>

ऊपर लिखे गए code में हमने कुछ HTML tags लिखे हैं और body tag के अन्दर PHP के code लिखे हैं| इसमें PHP का पहला code केवल Hello World print करता है जबकि PHP का दूसरा line h1 tag के साथ Hello World print करता है|

Hello World Program in PHP

PHP code with html and PHP variable

Variable का उपयोग temporary value को store करने के लिए किया जाता है| इस example में हम PHP के variable का value HTML tag के साथ print करने सीखेंगे|

<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
	<title>PHP with HTML</title>
</head>
<body>
	<?php 
	$name = 'Sumit Gupta';
	$age = '25';
	?>
	<p>Hi, I am <?php echo $name; ?> and I am <?php echo $age; ?> year's old.</p>
	
	<?php echo "<h1>Hi I am " . $name . " and I am " . $age . " year's old.</h1>"; ?>
</body>
</html>

ऊपर दिए गए code में मैंने body tag के अन्दर सबसे पहले PHP के syntax को open किया है और दो variable को initialize किया है| उसके बाद <p> tag के अन्दर मैंने कुछ text लिखे है और फिर variable को PHP syntax की मदद से print किया है| लेकिन ठीक दूसरी line में हमने एक ही PHP syntax start किया है और उसी के अन्दर एक line में echo keyword की मदद से static text और variable के value को print किया है|

जब हमें बहुत बड़े line static लिखने होते हैं तो हम <p> tag वाला तरीका अपनाएंगे और जब हमें छोटे मोटे line में static text और variable दोनों को ही print करने होते हैं तो इस स्थिति में हम दूसरा line वाला तरीका अपनाएंगे|

PHP Program with variable and HTML tags - Run PHP Program in XAMPP

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

3 Comments