MPIN क्या है - What is MPIN? Mobile Banking में MPIN का क्या महत्व है
Banking

MPIN क्या है – What is MPIN? Mobile Banking में MPIN का क्या महत्व है

MPIN क्या है – What is MPIN? Mobile Banking में MPIN का क्या महत्व है? What is the importance of MPIN in Mobile Banking? Hello Friends! How are you? Welcome again to Guptatreepoint blog. दोस्तों क्या आप जानते हैं की MPIN क्या होता है और इसे कैसे generate किया जाता है? यदि नहीं तो इस पोस्ट में मैं आपको एमपिन क्या है से लेकर के इसे generate करने तक के बारे में बतायेंगे|

जैसा की आप सभी जानते हैं की हमारे भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सपना है की अपना भारत देश को digital बनाया जाय जिससे user को बहुत सारी सुविधाएँ घर बैठे प्राप्त हो सके| ऐसे में Transaction को Cashless बनाने के लिए हमारे पास सबसे बेहतर option मोबाइल banking या Internet Banking होता है| जब भी आप Mobile banking का इस्तेमाल करते होंगे तो आपसे एमपिन enter करने को कहा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं की आखिर MPIN क्या है? इसे कैसे Generate किया जाता है और यदि कभी भी MPIN भूल जाएँ तो इसे कैसे प्राप्त करें? ये सभी जानकारी हम इस पोस्ट में देने वाले हैं|

MPIN क्या है – What is MPIN?

MPIN का full form “Mobile Banking Personal Identification Number” होता है| यह एक प्रकार का security code होता है जिसका उपयोग Mobile banking, UPI payments, या USSD banking से पैसा का लेनदेन करते समय होता है| जिस प्रकार आपका ATM का पिन होता है ताकि आपका ATM कार्ड सुरक्षित रखा जा सके उसी प्रकार Mobile banking के द्वारा लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए एमपिन का इस्तेमाल किया जाता है|

यह generally 4 अंक का code होता है लेकिन कुछ कुछ बैंकों में यह 6 डिजिट का code होता है| इसका इस्तेमाल मोबाइल के द्वारा किये जाने वाले payments में किया जाता है| एक बात का हमेशा ध्यान रखें की जिस प्रकार आप अपने ATM पिन को सुरक्षित रखते हैं उसी प्रकार आपको अपने MPIN को भी सुरक्षित रखना होगा क्योंकि यह एक प्रकार का secret key होता है जो की केवल Account होल्डर को ही दिया जाता है|

MPIN का इस्तेमाल कहाँ कहाँ होता है और यह क्यों जरुरी होता है?

दोस्तों जैसा की मैंने ऊपर में बताया की MPIN का इस्तेमाल mobile के द्वारा किये जाने वाले payments system में होता है जैसे की

  1. Mobile Banking
  2. USSD Banking
  3. UPI Apps
  4. IMPS
  5. SMS Banking

अब बात करते हैं की यह क्यों जरुरी होता है? जैसा की आप सभी जानते हैं की आज के दिन में किसी भी चीज को सुरक्षित रखने के लिए कोई secret key या privacy बहुत जरुरी होता है और खासकर के Online banking के term में, जब भी हम किसी को पैसा transfer करते हैं या फिर पैसा का लेनदेन करते हैं तब उस समय हमें अपने online banking को security provide करना बहुत जरुरी होता है इसके लिए Two-way authentication की आवश्यकता पड़ती है|

जैसे जब आप ATM से पैसा transfer करते हैं या फिर पैसा की निकासी करते हैं तो सबसे पहले आपको ATM कार्ड swipe करना पड़ता है उसके बाद अपना ATM पिन enter करना पड़ता है जो की two-way authentication होता है मतलब की पहले ATM कार्ड details enter होता है उसके बाद पिन enter होता है|

ठीक इसी प्रकार जब आप Mobile banking का इस्तेमाल करते हैं तो सबसे पहले आपको अपना मोबाइल number active करना पड़ता है और उसके बाद MPIN enter करना पड़ता है| यह भी two-way authentication का example है| एक बात का ध्यान रखें की आप मोबाइल banking केवल उसी मोबाइल number से कर सकते हैं जो आपके बैंक account में registered होगा|

अब आपको पाता चल गया होगा की MPIN की आवश्यकता Mobile banking के द्वारा किये गए transaction को secure बनाने के लिए किया जाता है और साथ ही साथ account verification के लिए भी इस्तेमाल होता है|

क्या होता जब MPIN नहीं होता?

क्या आप जानते हैं की अगर MPIN नहीं होता तो क्या होता? दोस्तों जिस प्रकार ATM पिन नहीं होता तो उस ATM कार्ड से कोई भी पैसा निकल सकता था ठीक उसी प्रकार अगर MPIN नहीं होता तो आपके Mobile banking से कोई भी पैसा का लेनदेन कर सकता था|

अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा की Mobile banking करने के लिए तो उसके पास मेरा Sim कार्ड होना जरुरी है? जी हाँ दोस्तों आप बिलकुल सही सोच रहे हैं, मान लीजिये कभी आपका मोबाइल आपके कोई दोस्त ले लेते हैं तो वो भी बिना आपके जानकारी के पैसा transfer कर सकते हैं और अगर आपका मोबाइल कभी खो जाता है तो अगला person आसानी से आपके account से लेनदेन कर सकता है| इसी को secure करने के लिए एमपिन generate हुआ|

MPIN कैसे प्राप्त करें – How to get MPIN?

जब आप अपने Bank के द्वारा Mobile banking registration करवाएंगे तो आपका बैंक आपको एक user ID और उसके साथ MPIN provide करेगा जिसके द्वारा आप अपने Mobile Banking का इस्तेमाल कर सकते हैं| जब आप किसी भी apps (जैसे की भीम apps, Google Tez apps) का इस्तेमाल करेंगे तो उस समय भी आपको MPIN Generate करना होगा जिससे secure payment किया जा सके|

(Click here for more steps)

Conclusion and Final Words

MPIN का full form “Mobile Banking Personal Identification Number” होता है| एमपिन एक security key होता है जिसे आपको सुरक्षित रखना होता है| यह पिन का इस्तेमाल मोबाइल banking के द्वारा transaction करने के लिए किया जाता है|

दोस्तों मैंने इस पोस्ट में बताया की MPIN क्या होता है? यह क्यों जरुरी होता है और यदि एमपिन ना होता तो क्या होता? मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट आपको बहुत पसंद आया होगा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर share करें और साथ ही साथ यदि इस पोस्ट से related आपका कोई भी सवाल हो तो आप निचे दिए गए comment box के द्वारा आप हमे बता सकते हैं जिससे हम आपके सवालो का जवाब खोज सकें| Thank you for visit Guptatreepoint blog.

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

11 Comments