Facebook group kaise banaye (how to create a facebook group)
facebook

Facebook par Group Kaise banaye

Facebook Group kaise banaye? How to create a  group on facebook? facebook पर Group कैसे बनायें? क्या आप जानते हैं की group क्या होता है? Facebook पर group क्यों बनातें हैं और facebook पर group कैसे बनाते हैं?

facebook group kaise banaye

जैसा की आप जानते ही हैं की Group का मतलब होता है एक से ज्यादा लोग या एक से ज्यादा कोई भी चीज| Facebook पर group बनाया जाता है ताकि लोग उस group में जुड़ कर के एक दुसरे की मदद कर सकें| अब आप सोच रहें होंगे की पेज और group में क्या अंतर है|

देखिये पेज हम अपने business को advertise करने के लिए बनाते हैं जबकि group हम लोगो के हेल्प करने के लिए बनाते हैं| पेज पर like बटन available होता हैं लेकिन group में join बटन available होता है|

इस आर्टिकल में हम सीखेंगे की facebook पर group कैसे बनातें हैं computer से और mobile से| दोनों ही device के द्वारा एक एक बार group बनाने सीखेंगे| Facebook group बनाने के लिए आपके पास एक Facebook अकाउंट होना जरुरी है|

Types of Facebook Group

Facebook group total तीन प्रकार के होते हैं| जो की इस प्रकार हैं:-

1.  Closed group: यदि आप अपने Facebook group का type closed group select करते हैं तो आपके group को कोई भी खोज सकता हैं और यह भी देख सकता है की कौन कौन इस group में जुड़े हुवे हैं but आपके group के पोस्ट को नहीं देख सकता है| आपके group के पोस्ट सिर्फ वही देख सकता है जो इस group का मेम्बर होगा that means जो उस group से जुड़ा हुआ होगा|

2. Public group: जैसा की public का मतलब ही है सब के लिए ठीक उसकी प्रकार अगर आप अपने group को public type select करते हैं तो आपके facebook group को कोई भी खोज सकता है कोई भी पोस्ट को देख सकता हैं और उस group में कितने member जुड़े हुवे हैं वह भी देख सकता है|

3. Secret group: secret का मतलब ही होता है छुपा करके रखना private रखना| अगर आप अपने facebook group को secret type select करते हैं तब आपके group को केवल group member ही खोज सकता है और उसके पोस्ट को देख सकता है| जो उस group से नहीं जुड़ा हुआ रहेगा वो न तो member को देख सकता है और न ही post देख सकता है और साथ ही साथ आपके group को भी नहीं खोज सकता है|

Computer के द्वारा Facebook group कैसे बनाते है?

जैसा की आप जानते ही होंगे की computer और mobile में facebook का design अलग अलग होता है जिससे की Facebook का option भी change हो जाता है जो option computer browser में available होता है वह option मोबाइल browser में किसी दुसरे जगह पर available रहता है| इसलिए हमे मोबाइल और computer दोनों में अलग अलग option ढूँढना पड़ता है| तो चलिए पहले computer web browser में facebook group कैसे बनाये देख लेते हैं|

First step: सबसे पहले आप अपने computer web browser में Facebook open करें और उसके बाद आप अपने username and password से facebook अकाउंट login करें|

Second step: अब उसके बाद सबसे ऊपर notification icon के बगल में Arrow symbol पर क्लिक करें| आप जैसे ही arrow पर click करेंगे तो आपके सामने एक menu open होगा जिसमे आपको Create group पर click करना हैं|

create group

Third step: अब उसके बाद एक pop-up box open होगा जिसमे आपको अपने group का नाम लिखना है और उसके बाद सेकंड option अपने friend का नाम जिसे आप add करना चाहता हैं और तीसरा option है group type का that means आप किस प्रकार का group बनाना चाहते हैं| मैंने ऊपर में group type के बारे में बता दिया है आप अपने हिसाब से group type select करें|

यदि आप चाहते हैं की आपका group homepage के left side में add हो जाये तो pin to shortcut option को select करें और उसके बाद Create पर click करें|

group details

Fourth step: अब आपके सामने एक और pop-up box open होगा जिसमे आपको group icon select करना है| group icon select करने के बाद Ok पर click करें|

Fifth step: अब आपका group completely create हो चूका है| अब आप अपने group में description, cover photo, member add कर सकते हैं|

group completion image

Group option in details:

1. Group shortcut: यदि आपने pin to shortcut option select किया होगा तो यह option आपको दिखेगा जो की shortcut option है आप directly अपने group को यहाँ से open कर सकते हैं|

2. Upload photo: यह पर आप अपने group का cover photo that means बैनर बना कर के upload कर सकते हैं जिससे आपका group अच्छा भी दिखेगा और unique भी लगेगा|

3. Write post: यहाँ से आप अपने group में कुछ भी लिख सकते हैं या उसके बगल में Add photo/video का option है जिसके द्वारा आप अपने group में कोई भी photo या video upload कर सकते हैं|

4. Linked existing group: यदि आपके पास पहले से ही कोई और group है तो आप इस option के द्वारा अपने group को link कर सकते हैं इससे ये फायदा होगा की जब भी लोग आपके group में add होंगे तो वो आपके दुसरे group को भी देख सकते हैं|

5. Add Members: इस option के द्वारा आप अपने group में member add कर सकते हैं| यह option के द्वारा आपके group में जितने भी लोग जुड़े हुवे हैं वो सब अपने friend को add कर सकते हैं|

6. Add description: यहाँ पर आप अपने group के बारे में add कर सकते हैं that means आपने group किसलिए बनाया है इसके बारे में जाकारी दे सकते हैं या फिर group rules के बारे में जानकारी दे सकते हैं|

Read also: Facebook पेज कैसे बनाये?

Read also: Facebook account permanently के लिए कैसे delete करें?

Mobile में facebook group कैसे create करें?

अगर आप एक मोबाइल यूजर हैं तो आप अपने mobile के द्वारा भी Facebook group create कर सकते हैं| हमने ऊपर में बताया था की computer और mobile में सभी option change हो जाते हैं that means position change हो जाता है| तो चलिए देखते हैं की कैसे मोबाइल में Facebook group create करते हैं?

First step: सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Facebook open करे और उसके बाद अपने username and password से facebook account में login करें|

Second step: अब उसके बाद right side top corner पर एक three line symbol होता है उस पर click करें| अब एक नया पेज open होगा जिसमे scroll down करें और Group पर click करें|

create group in mobile

Third step: अब plus के icon पर क्लिक करें| जैसा की image में दिखाया गया है|

plus icon

Fourth step: अब उसके बाद एक नया page open होगा जिसमे आपको अपना group type select करना है और उसके बाद group का नाम लिखें और उसके बाद Next पर click करें|

group details

Fifth step: अब आपको अपने group के बारे में description लिखना है और उसके बाद Next पर click करें|

Sixth step: अब उसके बाद अपने group में member को add करें और उसके बाद Next पर क्लिक करें|

Congratulations! अब आपका Facebook group create हो चूका है| अब आप अपने group में ज्यादा से ज्यादा member add करके लोगो की online हेल्प कर सकते हैं या फिर लोगो को enjoy करा सकते हैं|

Final Words

मैंने इस पोस्ट में बताया की facebook group कैसे बनाते हैं| और क्यों बनाते हैं? अगर इस पोस्ट से related आपका कोई भी सवाल है तो आप comment बॉक्स के through पूछ सकते हैं हम आपके सवालों के जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करूँगा|

यदि आप हमारे ब्लॉग पर कोई भी पोस्ट करना चाहते हैं तो आप हमसे contact कर सकते हैं या आप हमे अपना पोस्ट email कर सकते हैं हम आपके पोस्ट को बहुत जल्द publish करेंगे अगर हमे आपका पोस्ट पसंद आया तो| मेरा email id है guptatreepoint [at] gmail.com

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.