Web Page क्या होता है - What is Web Page in Hindi? Homepage क्या होता है
Basic-Computer internet

Web Page क्या होता है – What is Web Page in Hindi? Homepage क्या होता है

Web Page क्या होता है – What is Web Page in Hindi? Homepage क्या होता है – What is Homepage? Hello Friends! How are you? Welcome again to Guptatreepoint blog. दोस्तों आपने अपने मोबाइल device में या computer में खूब इन्टरनेट चलाये होंगे लेकिन क्या आप Web page और Homepage का मतलब जानते हैं? दोनों वर्ड लगभग एक समान लग रहे हैं लेकिन क्या इसका meaning आप जानते हैं? यदि नहीं तो चलिए मैं बताता हूँ|

Table of Contents

Web Page क्या होता है – What is Web Page?

Web Page एक document होता है जो की generally HTML (HyperText Markup Language) में लिखा जाता है और यह Internet और other network के द्वारा ब्राउज़र में (World Wide Web) access किया जाता है| Web page को webpage भी लिखा जाता है|

दुसरे शब्दों में कहें तो वैसा document जो की वेब ब्राउज़र (जैसे की Google Chrome, Mozilla Firefox, Internet Explorer etc.) में display होता है उसे Web Page कहते हैं| वैसा page जो इन्टरनेट पर available होता है और जिसे वेब ब्राउज़र में देखा जाता है उसे Web Page कहा जाता है| एक web page में बहुत सारे डाटा available हो सकते हैं जैसे की Text, Image, Animation, Audio, Video, Graphics etc.

जब भी आप इन्टरनेट पर कुछ search करते हैं तो आपको बहुत सारे results show होते हैं और जब आप किसी एक वेबसाइट को open करते हैं तो उसमें जो current page open रहता है उसे web page कहा जाता है| एक वेबसाइट में बहुत सारे web pages होते हैं| अभी यह पोस्ट आप पढ़ रहे हैं तो ये भी एक वेब पेज ही है|

Webpage server में store रहता है जहाँ से दुनिया के हरेक कोने में उसे इन्टरनेट के द्वारा access किया जा सकता है| लेकिन अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा की जो webpage हम अपने computer में बनाते हैं क्या उसे webpage नहीं कहेंगे? जी हाँ दोस्तों उसे भी webpage ही कहा जायेगा जो client साइड store रहता है लेकिन इसे केवल आप ही access कर सकते हैं आपके system के अलावा यह page और कहीं भी access नहीं हो सकता है|

Web Page कितने प्रकार के होते हैं – How many types of Webpage?

वेब पेज कुल दो प्रकार के होते हैं:

  1. Static Webpage
  2. Dynamic Webpage

Static Webpage

Static web pages को flat (समतल) और stationary (स्थिर) वेब pages भी कहा जाता है| यह web server में store रहता है और Clients के browser में लोड होता है| यह वैसे webpage होते हैं जिसे user केवल पढ़ सकता है यानि की इसमें user कोई modification नहीं कर सकता है| यह वेब page केवल static information को रखता है|

ऐसे वेब page केवल HTML (HyperText Markup Language) के द्वारा बनाया जा सकता है| Static वेब page तभी बनाया जाता है जब हमें उसमें बाद में कोई changement नहीं करना होता है|

Dynamic Webpage

Dynamic वेब पेज वैसे वेब page को कहा जाता है जिसमें Run Time modification किया जा सके मतलब की वैसे वेब page जिसे user modify कर सके उसे Dynamic web page कहा जाता है| ऐसे वेब page अलग अलग समय अलग अलग information show करते हैं| किसी भी webpage को dynamic बनाने के लिए हमें scripting language की आवश्यकता पड़ती है|

Scripting Language एक programming language के जैसा होता है जो की script के फॉर्म में program लिखने का facility Provide करता है| ये सभी scripts interpreted होते हैं मतलब की line by line execute होते हैं|

Dynamic का हिंदी meaning “गतिशील” होता है| यह दो प्रकार के होते हैं|

  1. Server-side dynamic web page
  2. Client-side dynamic web page
Server-side Dynamic web page

Server-side Dynamic वेब page वैसे वेब page होते हैं जो की server side scripting language में लिखे जाते हैं जो की server side यानि की वेब server में execute होता है| Example of Server side scripting language: PHP, ASP, Python, Perl etc.

Client-side Dynamic Web page

Client-side Dynamic Web pages वैसे वेब page होते हैं जो की client side execute होते हैं और ऐसे वेब page client side scripting language में लिखे जाते हैं| Example of client side scripting language: JavaScript

Homepage क्या होता है – What is Homepage?

Homepage को “Start page or Home page” भी कहा जाता है| किसी भी वेबसाइट के main webpage or initial page को Home page कहा जाता है| जब भी आप किसी specific वेबसाइट को open करेंगे तो उसका सबसे पहला page Home page कहलायेगा|

जब हम किसी भी वेबसाइट के लिए webpage डिजाईन करते हैं तो हमे Homepage के file को “index.html” or “default.html” नाम से save करना होता है| यदि आप मेरे ब्लॉग को open करते हैं तो इसका homepage address “www.guptatreepoint.com” है जबकि यदि आप इसे “www.guptatreepoint.com/index.php” से भी open करेंगे तो इसका homepage open हो जायेगा| Generally किसी भी वेबसाइट में homepage का file name hidden रहता है|

वेब पेज कैसे बनाते हैं?

यदि आप वेब पेज डिजाईन करना चाहते हैं तो आपके पास HTML, CSS का ज्ञान होना चाहिए| इसे सीखना बहुत ही आसान है क्योंकि इसमें predefined टैग दिए गए हैं जिसके माध्यम से हम webpage डिजाईन कर सकते हैं| अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा की एक webpage डिजाईन करने के लिए कौन कौन से software की आवश्यकता पडती है| दोस्तों किसी भी webpage को डिजाईन करने के लिए एक Browser और एक Text Editor की आवश्यकता पड़ती है| लेकिन यदि आप Dynamic Webpage बनाना चाहते हैं तो आपको एक Server की आवश्यकता भी पड़ेगी| आप अपने computer को offline server बनाने के लिए Xampp या Wampp server को इनस्टॉल कर सकते हैं|

आपने क्या सीखा?

दोस्तों मैंने इस पोस्ट में Web page के बारे में जानकारी दिया और साथ ही साथ Homepage के बारे में भी बताया| इतना ही नहीं मैंने ये भी बताया की वेब पेज बनाने के लिए कौन कौन से software की आवश्यकता पडती है| मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट आपको काफी पसंद आया होगा| इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें और साथ ही साथ मुझे ये भी बताएं की ये पोस्ट आपके लिए कितना हेल्पफुल रहा| Guptatreepoint blog पर आने के लिए धन्यवाद|

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

14 Comments